Sunday, March 31, 2024

Saturday, April 18, 2020

लॉकडाउन ! ऑनलाइन शिक्षण



सम्मानित अभिभावक एवं प्यारे बच्चों,

व्हाटसअप ग्रुप से बच्चों को उनके अभिभावकों के माध्यम से जोड़कर कक्षाये संचालित कराने के अतिरिक्त 
बेसिक शिक्षा विभाग  छात्र छात्राओं के लिए "मिशन प्रेरणा की e-पाठशाला" भी संचालित कर रहा है -

ई-पाठशाला-
  • दूरदर्शन- (T V)के प्राइमरी चैनल डी0डी0 उ0 प्र0 पर आज दिनांक 18 अप्रैल 2020 से प्रत्येक दिन प्रातः 11.30 से मिशन प्रेरणा की e-पाठशाला शुरू हो रही है ।
  • रेडियो- आकाशवाणी के प्राइमरी चैनेल MW 747 kHz पर आज दिनांक 18 अप्रैल 2020 से प्रत्येक दिन समय प्रातः 11 बजे से e-पाठशाला का प्रसारण किया जाएगा।
         बच्चे देख व सुन कर e-पाठशाला के शिक्षण से लाभान्वित हो सकेंगे ।


दीक्षा ऐप -
(हर उम्र/ कक्षा हेतु पाठ्यक्रम आधारित 5000 से अधिक वीडियो, पुस्तक में दिए QR Code को स्कैन कर पाएं पाठ से संबंधित शिक्षण सामग्री)
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.diksha.app


टॉप पैरेंट ऐप
(3 से 8 साल तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए निःशुल्क ऐप)
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csf.topparent


गूगल बोलो ऐप
(यह ऐप स्कूली बच्चो को हिन्दी और अंग्रेजी पढ़ने के कौशल को विकसित करने में मददगार है)
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.google.android.apps.seekh





🙏🙏 धन्यवाद !

Wednesday, March 25, 2020

कोरोना महामारी - लॉकडाउन - 2020

क्या है कोरोना?

यह वायरस कोरोना वायरस परिवार से है जिसमें जुकाम सांस से लेने में तकलीफ तक होने लगती है | इस प्रकार का वायरस पहली बार प्रकाश में आया है इसलिए इसे कोविड-19 का दर्जा दिया गया है | इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से दिसंबर में हुयी थी |


मैं कैसे जानूंगा की मुझे कोरोना है या नहीं-

इस बीमारी के कुछ प्रमुख लक्षण नीचे दिए गए हैं -

पहले दिन- 

मरीज को तेज बुखार चढ़ने लगता है और उसके शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसके अलावा रोगी को सूखी खांसी और जुकाम की समस्या भी सताने लगती है. अगले कुछ दिनों के भीतर मरीज की मांसपेशियों में दर्द होना शुरू हो जाता है और जोड़ों का दर्द भी काफी बढ़ जाता है. कई मामलों में गले में सूजन बढ़ती भी देखी गई है |

पांचवां दिन- 

5वें दिन तक लोगों को सांस लेने से संबंधित समस्या होने लगती है. खासतौर पर बुजुर्गों में यह परेशानी ज्यादा देखी गई है. इसके अलावा जो लोग पहले ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं उनमें भी यह दिक्कतें होती हैं.
सातवां दिन- सातवां दिन आते-आते रोगी को इस बात का एहसास होने लगता है कि अब उसे अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए. वुहान हॉस्पिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर मरीजों ने इतने दिन बीतने के बाद ही डॉक्टर्स को सूचित किया है |

आठवां दिन- 

करीब एक हफ्ता गुजरने के बाद लोगों के शरीर में रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं. यह ऐसा समय होता है जब इंसान के फेफड़ों में तेजी से बलगम बढ़ने लगता है. फेफड़ों में ऑक्सीजन की जगह बलगम बढ़ने से रोगी को सांस लेने में तकलीफ ज्यादा होने लगती है. उनके सीने में दर्द भी काफी बढ़ जाता है. कोरोना वायरस के लक्षण दिखने में 2 से 10 दिनों का समय लग सकता है. वायरस के लक्षण देरी से दिखने की वजह से लोग बाहर से बीमार नहीं लगते हैं जिसके कारण संक्रमण लोगों में आसानी से फैल जाता है |


मैं कोरोना नामक बीमारी से कैसे बच सकता हूँ-

कोराना वायरस से बचने के लिए हाइजीन बनाए रखना बहुत जरूरी है. अपने आस-पास साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें. खांसते वक्त टिश्यू मुंह पर रखें. इसके अलावा समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें. WHO के अनुसार व्यक्ति को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छे से हाथ धोना चाहिए |





आवश्यक लिंक-


लॉकडाउन का पालन करें, स्वस्थ रहें- सुरक्षित रहें !

Saturday, March 7, 2020

होलिकोत्सव - 2020

आज दिनांक 07-03-2020 को प्राथमिक विद्यालय- पाम्भीपुर में शिक्षण के उपरान्त होलिकोत्सव मनाया गया, जिसमे बच्चो को होलिकोत्सव के बारे में जानकारी दी गयी और तिलक लगाया गया, कुछ दृश्य-






Thursday, August 15, 2019

स्वतंत्रता दिवस - 2019

आज दिनांक 15-08-2019 को प्राथमिक विद्यालय पाँभीपुर में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गयी, जिसमे बच्चो ने हर्ष और उल्लास से अमर शहीदों के नारे लगाये तदोपरांत झंडारोहण के पश्चात् बच्चो, अभिभावकों एवं शिक्षको के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न कराए गए | प्रस्तुत हैं कुछ झलकियाँ -










Saturday, March 30, 2019