क्या है कोरोना?
यह वायरस कोरोना वायरस परिवार से है जिसमें जुकाम सांस से लेने में तकलीफ तक होने लगती है | इस प्रकार का वायरस पहली बार प्रकाश में आया है इसलिए इसे कोविड-19 का दर्जा दिया गया है | इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से दिसंबर में हुयी थी |मैं कैसे जानूंगा की मुझे कोरोना है या नहीं-
इस बीमारी के कुछ प्रमुख लक्षण नीचे दिए गए हैं -पहले दिन-
मरीज को तेज बुखार चढ़ने लगता है और उसके शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसके अलावा रोगी को सूखी खांसी और जुकाम की समस्या भी सताने लगती है. अगले कुछ दिनों के भीतर मरीज की मांसपेशियों में दर्द होना शुरू हो जाता है और जोड़ों का दर्द भी काफी बढ़ जाता है. कई मामलों में गले में सूजन बढ़ती भी देखी गई है |पांचवां दिन-
5वें दिन तक लोगों को सांस लेने से संबंधित समस्या होने लगती है. खासतौर पर बुजुर्गों में यह परेशानी ज्यादा देखी गई है. इसके अलावा जो लोग पहले ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं उनमें भी यह दिक्कतें होती हैं.सातवां दिन- सातवां दिन आते-आते रोगी को इस बात का एहसास होने लगता है कि अब उसे अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए. वुहान हॉस्पिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर मरीजों ने इतने दिन बीतने के बाद ही डॉक्टर्स को सूचित किया है |
आठवां दिन-
करीब एक हफ्ता गुजरने के बाद लोगों के शरीर में रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं. यह ऐसा समय होता है जब इंसान के फेफड़ों में तेजी से बलगम बढ़ने लगता है. फेफड़ों में ऑक्सीजन की जगह बलगम बढ़ने से रोगी को सांस लेने में तकलीफ ज्यादा होने लगती है. उनके सीने में दर्द भी काफी बढ़ जाता है. कोरोना वायरस के लक्षण दिखने में 2 से 10 दिनों का समय लग सकता है. वायरस के लक्षण देरी से दिखने की वजह से लोग बाहर से बीमार नहीं लगते हैं जिसके कारण संक्रमण लोगों में आसानी से फैल जाता है |मैं कोरोना नामक बीमारी से कैसे बच सकता हूँ-
कोराना वायरस से बचने के लिए हाइजीन बनाए रखना बहुत जरूरी है. अपने आस-पास साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें. खांसते वक्त टिश्यू मुंह पर रखें. इसके अलावा समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें. WHO के अनुसार व्यक्ति को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छे से हाथ धोना चाहिए |आवश्यक लिंक-
- आरोग्य सेतु ऐप
- विश्व भर में कोरोना का लाइव आंकड़ा देखें
- मानचित्र में आंकड़ा देखें
- भारत में राज्य के क्रम में आंकड़ा देखें
- भारत सरकार का लाइव आंकड़ा देखें
- जानें कोरोना मरीज आपसे कितनी दूर है !
लॉकडाउन का पालन करें, स्वस्थ रहें- सुरक्षित रहें !




0 comments:
Post a Comment
Your comment will be visible after moderation.